मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

एसए20: रयान रिकल्टन का शतक भी एमआई केपटाउन को हार से नहीं बचा सका, 15 रन से जीती डरबन सुपर जायंट्स

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एसए20: रयान रिकल्टन का शतक भी एमआई केपटाउन को हार से नहीं बचा सका, 15 रन से जीती डरबन सुपर जायंट्स

केपटाउन। डरबन सुपर जायंट्स ने साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025-26 की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की है। सीजन के पहले मुकाबले में डरबन सुपर जायंट्स ने एमआई केपटाउन को रयान रिकल्टन के शतक के बावजूद 15 रन से हरा दिया।

डरबन सुपर जायंट्स के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पारी की शुरुआत करने के लिए डेवोन कोनवे और केन विलियमसन आए थे।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 96 रन की साझेदारी कर टीम को तेज और मजबूत शुरुआत दी। विलियमसन 25 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन रन गति बरकरार रही।

डेवोन कोनवे 33 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 64 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। जोस बटलर ने 12 गेंद पर 20, हेनरिक क्लासेन ने 14 गेंद पर 22, एडन मार्करम ने 17 गेंद पर 35, इवान जोंस ने 14 गेंद पर 33 और डेविड विजे ने 5 गेंद पर 9 रन बनाए।

डरबन सुपर जायंट्स ने 5 विकेट पर 232 रन बनाए।

233 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई केपटाउन की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकल्टन ने 63 गेंद पर 11 छक्के और 5 चौकों की मदद से 113 रन की विस्फोटक पारी खेली, इसके बावजूद टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन बना सकी और 15 रन से मैच हार गई। एमआई के लिए जेसन स्मिथ ने भी 14 गेंद पर 41 रन की पारी खेली।

रिजा हेंड्रिक्स की 21 गेंद पर 28 रन की धीमी पारी के अलावा निकोलस पूरन के 10 गेंद पर 15 और ड्वेन प्रिटोरियस और जॉर्ज लिंडे की असफलता एमआई की हार की बड़ी वजह बनी।

डरबन के लिए ईथन बॉश ने 4 विकेट लिए।

रयान रिकल्टन को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें