मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

मैहर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च अभियान में कुछ नहीं मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मैहर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च अभियान में कुछ नहीं मिला

मैहर। मध्यप्रदेश के सतना मैहर जिला न्यायालय को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से न्यायिक और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। अदालत की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आए एक मेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर और जजों के कार्यालयों में 15 जहरीली गैस वाले बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 1 बजे विस्फोट करेंगे।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता न्यायालय परिसर में पहुंचा और सघन तलाशी अभियान चलाया गया।सिर्फ मैहर ही नहीं, बल्कि सतना, अमरपाटन सहित अन्य संबंधित न्यायालय परिसरों में भी व्यापक सुरक्षा जांच शुरू की गई। अवकाश के दिन मिली इस धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर के हर कोने को खंगाला, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।पुलिस अधीक्षक के अनुसार, एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। धमकी भरे ईमेल की जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है और मेल भेजने वाले की पहचान तथा लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।प्रशासन ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।इधर, जानकारी सामने आई है कि मैहर और सतना के बाद बड़वानी जिला न्यायालय को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला है। इसके बाद वहां भी न्यायालय परिसर, अधिवक्ता कक्ष और आसपास की दुकानों को खाली कराकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल क्षेत्र में आवागमन सीमित कर सघन चेकिंग अभियान जारी है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें