मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

एसएंडपी ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.8 फीसदी पर कायम रखा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष

2024-25 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के वृद्धि दर अनुमान को

6.8 फीसदी पर कायम रखा है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि ऊंची ब्याज दरों और कम

राजकोषीय प्रोत्साहन से मांग में कमी आएगी। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में

भारतीय अर्थव्यवस्था 8.2 फीसदी की दर से बढ़ी है।

एसएंडपी

ग्लोबल रेटिंग्स ने सोमवार को एशिया प्रशांत के लिए जारी आर्थिक परिदृश्य

में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अपनी आर्थिक वृद्धि के साथ हैरान कर रही

है। एजेंसी का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर

घटकर 6.8 फीसदी पर आ जाएगी। एसएंडपी ने अनुमान जताया कि वित्त वर्ष 2025-26

और 2026-27 में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रमश: 6.9 फीसदी और सात फीसदी की दर

से बढ़ेगी। एजेंसी ने चीन के लिए 2024 के अपने आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान

को 4.6 फीसदी से बढ़ाकर 4.8 फीसदी कर दिया है।

चालू वित्त वर्ष

2024-25 के लिए एसएंडपी का भारत के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान रिजर्व

बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के अनुमान से कम है। इसी महीने आरबीआई ने अनुमान

जताया था कि चालू वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था 7.2 फीसदी की दर से

बढ़ेगी। इसके अलावा फिच ने वित्त वर्ष 2024-2025 में भारत की जीडीपी वृद्धि

दर 7.2 फीसदी और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने सात फीसदी रहने का अनुमान

जताया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें