मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:44 · नई दिल्ली संस्करण

खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होने ढाका पहुंचे एस जयशंकर, पीएम मोदी का शोक संदेश तारिक रहमान को सौंपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होने ढाका पहुंचे एस जयशंकर, पीएम मोदी का शोक संदेश तारिक रहमान को सौंपा

ढाका। बांग्लादेश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया को आज उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बगल में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके निधन पर शोक जताने और अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए विभिन्न देशों के प्रतिनिधि ढाका पहुंच रहे हैं।

भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर भी खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे हैं।

ढाका पहुंचने के बाद एस. जयशंकर ने खालिदा जिया के बेटे और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी का शोक संदेश भी तारिक रहमान को सौंपा।

भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह ने मुलाकात की तस्वीरें साझा कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "माननीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ढाका में लोगों की तरफ से संवेदना जताई। भारत सरकार ने बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक जताया, लोकतंत्र में उनके योगदान को पहचाना और आने वाले चुनाव (फरवरी 2026) के जरिए बांग्लादेश में लोकतांत्रिक बदलाव के बाद संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद जताई।

वहीं बीएसएस न्यूज के अनुसार पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक आज सुबह पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे।

इसके अलावा, नेपाल के विदेश मंत्री बाला नंद शर्मा अपनी सरकार की ओर से पूर्व बेगम खालिदा जिया के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे। नेपाल के विदेश मंत्री दोपहर 2 बजे माणिक मिया एवेन्यू में बेगम खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होंगे।

बांग्लादेशी मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, फिलहाल खालिदा जिया का पार्थिव शरीर मानिक मिया एवेन्यू में रखा गया है, जहां दोपहर 2 बजे उनकी नमाज-ए-जनाजा होगी।

जिया के नमाज-ए-जनाजा में शामिल होने के लिए भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ रहा है। सुबह करीब 11:50 बजे, बांग्लादेश के राष्ट्रीय झंडे में लिपटी एक फ्रीजर-वैन गुलशन एवेन्यू से मानिक मिया एवेन्यू पहुंची।

फ्रीजर-वैन सुबह करीब 11:02 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच तारिक के घर से निकली। जनाजे में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में वहां पर भीड़ इकट्ठी हुई है। सेना, पुलिस, आरएबी, बीजीबी और दूसरी कानून लागू करने वाली एजेंसियों के सदस्य तैनात हैं।

जनाजा के बाद, उन्हें शेर-ए-बांग्ला नगर के जिया उद्यान में उनके पति, दिवंगत राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र के पास दफनाया जाएगा। जियाउर रहमान की कब्र के पास एक कब्र पहले ही तैयार कर ली गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें