मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

यूक्रेन पर रूस का भीषण हवाई हमला, 13 मिसाइलें और 151 ड्रोन से दहला कीव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूक्रेन पर रूस का भीषण हवाई हमला, 13 मिसाइलें और 151 ड्रोन से दहला कीव

नई द‍िल्‍ली। कीव में बुधवार रात रूसी म‍िसाइल हमले में दो लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के राष्‍ट्रपत‍ि व्‍लोद‍िमिर जेलेंस्‍की ने दावा क‍िया क‍ि रूस ने 13 मिसाइलें दागीं, जिनमें आठ बैलिस्टिक मिसाइलें थीं, और 151 ड्रोन भी इस्तेमाल किए। जेलेंस्‍की ने कहा क‍ि मॉस्को बैलिस्टिक मिसाइलों के जरिए डर फैलाने की कोशिश कर रहा है।

यूक्रेन के राष्‍ट्रपत‍ि व्‍लोद‍िमिर जेलेंस्‍की ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर ल‍िखा, ''पिछली रात रूस के मिसाइल हमले में कीव में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

मैं उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।''

जेलेंस्‍की ने कहा क‍ि रूसी हमले में एक रिहायशी ऊंची इमारत, गोदाम और कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

खारकीव क्षेत्र में हुए रूसी हमलों में चार लोग घायल हुए हैं। इस इलाके पर ड्रोन और गाइडेड एयर बम से हमला किया गया। कई आम लोगों के घर और पूरी तरह नागरिक इस्तेमाल की जगहों को नुकसान पहुंचा है, जिनमें एक सिनेमा हॉल और टेनिस कोर्ट भी शामिल हैं।

उन्‍होंने बताया क‍ि सूमी में एक सार्वजनिक पार्क पर हमला किया गया, जबकि उसी क्षेत्र में ट्रैक्टरों के एक दल को भी निशाना बनाया गया।

जापोरिज्जिया में कई अपार्टमेंट इमारतों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, विनित्सिया, झितोमिर, मायकोलाइव और दोनेत्स्क क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था से जुड़ी सुविधाओं को भी नुकसान पहुंचा है।

यूक्रेनी राष्‍ट्रपत‍ि ने बताया क‍ि कुल मिलाकर, रूस ने 13 मिसाइलें दागीं, जिनमें आठ बैलिस्टिक मिसाइलें थीं, और 151 ड्रोन भी इस्तेमाल किए।

जुलाई महीने में ही यह कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से किया गया छठा हमला है।

उन्‍होंने कहा क‍ि मॉस्को अब भी बैलिस्टिक मिसाइलों के जरिए डर फैलाने की कोशिश कर रहा है और लगातार हमले कर रहा है। अब सबसे जरूरी है कि हमारी हवाई सुरक्षा के लिए इंटरसेप्टर मिसाइलों की आपूर्ति तेज की जाए।

हर सहायता पैकेज अहम है, और हमारे साझेदारों के साथ जो भी समझौते हुए हैं, उनका सामान समय पर पहुंचना चाहिए। इनकी समय पर डिलीवरी से लोगों की जान बचाने में मदद मिलती है और रूस के हमलों का असर कम होता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें