मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

रूस की जनता ने पुतिन पर जताया भरोसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मॉस्को,

18 मार्च । रूस में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जनता ने

निवर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर वी. पुतिन पर अपना भरोसा जताया है। रूस के

चुनाव आयोग ने कहा है कि प्रारंभिक परिणामों में पुतिन सबसे आगे हैं।

उन्हें 88 प्रतिशत वोट मिले हैं। अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयार्क टाइम्स

की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव में भारी बढ़त मिलने के बाद पांचवीं बार

राष्ट्रपति बनने जा रहे व्लादिमीर वी. पुतिन ने रविवार को राष्ट्रीय

टेलीविजन पर अपने समर्थकों को संबोधित किया।

पुतिन ने अपने

चुनाव मुख्यालय से राष्ट्रीय टेलीविजन पर जनता को भी संबोधित किया।

उन्होंने इस दौरान विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी की मौत पर भी अपनी चुप्पी

तोड़ी और इसे "दुर्भाग्यपूर्ण घटना" बताया। उन्होंने कहा, चुनाव में उन्हें

किसी तरह की प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं करना पड़ा।

इससे

पहले रूस के चुनाव आयोग ने घोषणा की कि पुतिन को 88 प्रतिशत वोट मिले हैं।

इस बीच मॉस्को में पुतिन समर्थक जीत का जश्न मना रहे हैं। राजनीतिक पंडितों

का कहना है कि पुतिन पश्चिमी दुनिया के अधिकांश हिस्सों में भले ही अछूत

बन गए हों पर चुनाव ने यह साबित कर दिया है कि रूस की जनता उन्हें बेइंतहा

प्यार करती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें