मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

रूसी एफपीवी ड्रोन ने यात्री बस को बनाया निशाना, यूक्रेन में पांच की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रूसी एफपीवी ड्रोन ने यात्री बस को बनाया निशाना, यूक्रेन में पांच की मौत

कीव। यूक्रेन में रूस की आक्राम‍कता लगातार जारी है। यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने बताया क‍ि बुधवार सुबह निकोपोल जिले में एक रूसी एफपीवी ड्रोन ने एक यात्री बस को न‍िशाना बनाया। हादसे में पांच लोग की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।

यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर रूस की इस आक्रामकता की जानकारी साझा की।

सिबिहा ने पोस्‍ट में ल‍िखा, "रूस का आतंक एक दिन के लिए भी नहीं रुकता।

आज सुबह निकोपोल जिले में एक रूसी एफपीवी (फर्स्ट-पर्सन व्यू) ड्रोन ने एक यात्री बस को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। आज ही रूस ने कीव-माइकोलाइव यात्री ट्रेन पर भी हमला किया।

हालांकि, यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया।"

सिबिहा ने कहा क‍ि ये हमले एक ही सोच और रणनीति का हिस्सा हैं। रूसी सेना यात्री ट्रेनों, लोकोमोटिव, रेलवे स्टेशनों और रेल मार्गों को निशाना बना रही है, जबकि उसे अच्छी तरह पता है कि ये आम लोगों, निकासी अभियानों और यूक्रेन की अर्थव्यवस्था के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।

यह कोई गलती से हुआ नुकसान नहीं है। यह लोगों को निशाना बनाने और सामान्य नागरिक जीवन को ठप करने की एक सोची-समझी कोशिश है।

उन्‍होंने कहा क‍ि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रिया कभी-कभी होने वाली नहीं हो सकती, जबकि रूस का आतंक हर दिन जारी है।

रूस के हर हमले के जवाब में उस पर नया दबाव बनाया जाना चाहिए। हर हमले के बाद रूस की आय, तकनीक, उत्पादन क्षमता और सप्लाई चेन पर नए प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए। जब तक रूस यह आक्रामकता जारी रखे, उसकी कीमत उसे हर दिन और ज्यादा चुकानी चाहिए।

सिबिहा ने कहा क‍ि रूस से यह क्षमता छीननी होगी।

यूक्रेन को अभी और हवाई रक्षा प्रणालियों तथा इंटरसेप्टर मिसाइलों की जरूरत है। साथ ही, रूस की युद्ध मशीन, उसके उत्पादन और उसके वित्तीय संसाधनों को व्यवस्थित तरीके से कमजोर किया जाना चाहिए। अगर मॉस्को हर दिन तनाव बढ़ाने का रास्ता चुनता है, तो उस पर दबाव भी हर दिन बढ़ाया जाना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें