मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

रूस ने यूक्रेन में कतर दूतावास पर हमले के आरोप को किया खारिज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रूस ने यूक्रेन में कतर दूतावास पर हमले के आरोप को किया खारिज

नई दिल्ली। बीते दिनों रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला करते हुए हाइपरसोनिक मिसाइल दागी। इस हमले के बाद यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने बताया कि रूस के इस हमले में कीव में कतर के दूतावास को भी नुकसान पहुंचा है।

हालांकि, रूस ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया है।

रूस के विदेश मंत्रालय ने कीव में कतर के दूतावास को हुए नुकसान से साफ इनकार किया और बयान जारी किया है। रूसी एमएफए ने कहा कि यूक्रेनी सोर्स ऐसी रिपोर्ट फैला रहे हैं जिनमें आरोप लगाया गया है कि 9 जनवरी को रूसी हमले के दौरान कीव में कतर के दूतावास को नुकसान हुआ है। रूसी सेना ने कभी भी राजनयिक मिशन को टारगेट नहीं किया है।

कतर के राजनयिक मिशन के आसपास कोई सैन्य या दूसरा तय टारगेट नहीं था।

इससे यह साफ पता चलता है कि दूतावास की बिल्डिंग को नुकसान यूक्रेनी एयर डिफेंस सिस्टम में खराबी की वजह से हुआ था। रूस कतर को एक दोस्त और प्राथमिक साझेदार मानता है।

यूक्रेनी मीडिया के जरिए कैस्पियन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्री सिबिहा ने इस हमले को वियना कन्वेंशन का साफ उल्लंघन बताते हुए रूस की क्रूरता की बिना किसी हद के निंदा की। यूक्रेन ने नुकसान से निपटने में कतर को पूरा समर्थन जताते हुए खाड़ी देशों से सार्वजनिक और डिप्लोमैटिक तरीके से जवाब देने की अपील की।

रूस ने गुरुवार की रात को पश्चिमी यूक्रेन में नाटो सदस्य पोलैंड के बॉर्डर के पास एक टारगेट पर हाइपरसोनिक ओरेशनिक मिसाइल दागी। बता दें कि एक साल से ज्यादा समय में पहली बार रूस ने यूक्रेन पर ओरेशनिक मिसाइल दागी है।

हालांकि, रूस ने ओरेशनिक मिसाइल दागे जाने के टारगेट की पुष्टि नहीं की, लेकिन देश के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “ओरेशनिक मोबाइल मीडियम-रेंज ग्राउंड-बेस्ड मिसाइल सिस्टम सहित, हाई-प्रिसिजन लंबी दूरी के जमीन और समुद्र से मार करने वाले हथियारों से एक बड़ा हमला किया गया।

बता दें कि इससे पहले रूस ने दावा किया था कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हमला किया था। हालांकि, यूक्रेन ने इससे साफ इनकार कर दिया था। ऐसे में रूस ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि उसने अपना नया हमला पिछले महीने रूसी राष्ट्रपति के घर पर यूक्रेन की कथित हमले की कोशिश के जवाब में किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें