मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:48 · नई दिल्ली संस्करण

रूस का दावा, 'यूक्रेन अपनी विफलता छिपाने के लिए आम लोगों को बना रहा निशाना'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रूस का दावा, 'यूक्रेन अपनी विफलता छिपाने के लिए आम लोगों को बना रहा निशाना'

नई द‍िल्‍ली। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने रूस के कई अहम सैन्य और ऊर्जा ठिकानों पर यूक्रेन के हमलों पर तीखी प्रत‍िक्र‍िया दी। उन्‍होंने आरोप लगाया क‍ि अपनी नाकाम‍ियों को छिपाने के लिए यूक्रेन नागरिक ढांचे पर हमले कर रहा है।

रूसी व‍िदेश मंत्रालय के सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने जानकारी साझा करते हुए कहा क‍ि कीव शासन नागरिक परिवहन और आधारभूत निर्माण पर हमले जारी रखे हुए है। मोर्चे पर अपनी बढ़ती नाकामियों के कारण वह आम लोगों से बदला लेने की ज‍िद और सनक में ऐसा कर रहा है।

मंत्रालय के अनुसार, प्रवक्‍ता मारिया ने बताया क‍ि 28 जुलाई की सुबह, यूक्रेनी ड्रोन ने शेबेकिनो में एक यात्री बस को निशाना बनाया। इस हमले में 19 स्थानीय लोग घायल हो गए, जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई गई। उसी सुबह, एक यूक्रेनी ड्रोन ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के गोरलोव्का शहर में चल रही एक नियमित बस पर हमला किया।

इस घटना में पांच लोग घायल हुए।

उन्‍होंने कहा क‍ि दोनों ही मामलों में ड्रोन संचालकों को साफ दिखाई दे रहा था और वे जानते थे कि वे ऐसे नागरिक लक्ष्यों पर हमले कर रहे हैं, जिनका रूसी सशस्त्र बलों से कोई संबंध नहीं था।

मंत्रालय के अनुसार, प्रवक्‍ता मारिया ने बताया क‍ि यात्री बसों पर हमला करने का आदेश देने वाले यूक्रेनी सैन्य कमांडरों ने जानबूझकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन किया है।

उन्‍होंने कहा क‍ि रूस की जांच समिति ने इन हमलों को आतंकवादी घटनाओं के रूप में दर्ज करते हुए आपराधिक मामले शुरू कर दिए हैं। इसमें शामिल सभी लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। न्याय होकर रहेगा।

प्रवक्‍ता मारिया ने कहा क‍ि हम नागरिकों के खिलाफ कीव शासन की ओर से की गई इन कार्रवाइयों की कड़ी निंदा करते हैं।

हम सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। साथ ही हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सभी जिम्मेदार पक्षों, संबंधित अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और स्वतंत्र मीडिया से अपील करते हैं कि वे यूक्रेनी सेना के इन रक्तरंजित अभियानों पर खुलकर और स्पष्ट रूप से प्रतिक्रिया दें।

उन्‍होंने कहा क‍ि कीव के कथित अपराधों पर चुप्पी साधना आतंकवाद को बढ़ावा देने और संघर्ष के दौरान अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के उल्लंघन को नजरअंदाज करने के रूप में देखा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें