मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

रूपाैली उपचुनाव के लिए जारी मतदान के बीच पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच झड़प

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जानकारी

पटना । रूपाैली उपचुनाव के लिए जारी मतदान के दाैरान बुधवार दाेपहर बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हाे गयी है। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। इस दाैरान एक पुलिस जवान और तीन ग्रामीण घायल हो गए हैं। घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र के बूथ संख्या 75 और 76 पर हुई है।बताया जा रहा है कि बूथ संख्या 75-76 पर वोट देने आये ग्रामीणों की पुलिस के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथरबाजी शुरू कर दी, जिसमें एक जवान और तीन ग्रामीण चोटिल हुए हैं।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और जिला प्रशासन की टीम पहुंची है। एएसपी और डीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में कैंप कर रही है।इससे पहले रूपौली के गोरियर बूथ संख्या 235 पर निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह और उनकी पत्नी ने समर्थकों के साथ हंगामा किया था। उनका आरोप था कि वोटर्स को वोट देने से जबरन रोका जा रहा है। उन्होंने पुलिस पर समर्थकों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें