मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

रुपए ने की जोरदार वापसी, डॉलर के मुकाबले 26 पैसे की बढ़त पर खुला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रुपए ने की जोरदार वापसी, डॉलर के मुकाबले 26 पैसे की बढ़त पर खुला

मुंबई। भारतीय करेंसी रुपया सोमवार के कारोबारी दिन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे की बढ़त पर मजबूती के साथ खुला। करेंसी एक्सपर्ट्स ने कहा कि रुपया को लेकर यह सुधार केंद्रीय बैंक आरबीआई के सपोर्ट के कारण देखा जा रहा है।

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बढ़त के साथ 89.14 पर खुला, जबकि इससे पहले घरेलू मुद्रा 89.40 प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि टेक्निकल फ्रंट पर 88.80 का स्तर अब एक मजबूत सपोर्ट लेवल बन गया है। अगर रुपया डेली बेसिस पर इस लेवल के नीचे बंद होता है तो यह करेंसी के लिए अगली बढ़त का सिग्नल होगा।

आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय मुद्रा रुपया डॉलर के मुकाबले 89.49 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई थी।

रुपए को लेकर यह गिरावट विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय शेयरों की लगातार बिकवाली और भारत-अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता जैसे कारकों की वजह से देखी जा रही है।

हालिया हफ्तों की बात करें तो केंद्रीय बैंक तेज उतार-चढ़ाव को कम करने और रुपए की वैल्यू में लार्ज स्विंग को रोकने के लिए करेंसी मार्केट में एक्टिव बना हुआ है।

एनालिस्ट ने रुपए को लेकर कहा, भारत-अमेरिकी ट्रेड डील को लेकर किसी तरह की प्रगति और स्पष्ट बातचीत न होने से भारतीय करेंसी रुपया तेजी से गिरकर 89.60 के नए ऑल-टाइम लो पर आ गया, जो 0.90 पैसे या -1.02 प्रतिशत कम था।

इससे बिकवाली का जोरदार दबाव के साथ देखा गया।

उन्होंने आगे कहा कि टैरिफ के रोलबैक या ट्रेड से जुड़े आश्वासनों पर किसी तरह की कोई स्पष्टता न होने से सेंटीमेंट कमजोर रहा, जिसकी वजह से रुपए को लेकर ब्रॉड रिस्क-ऑफ मूव देखा गया।

भारतीय शेयर बाजार की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में खरीदारी की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी ने कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर की।

सुबह करीब 9 बजकर 27 मिनट पर सेंसेक्स 133.13 अंक या 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,365.05 पर बना हुआ था। वहीं, निफ्टी 44.10 अंक या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 26112.25 स्तर पर कारोबार कर रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें