हैदराबाद से रांची लौटे सत्ता पक्ष के विधायक, कल फ्लोर टेस्ट में होंगे शामिल

रांची: झारखंड के सत्ता पक्ष के विधायक तीन दिनों तक हैदराबाद में रहने के बाद रविवार को रांची लौट आए हैं। फिलहाल सभी विधायकों को सर्किट हाउस में रखा जाएगा।इसके बाद ये पांच फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे। हेमंत सोरेन ने जेल जाने से पहले विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा था, लेकिन इसके बाद भी करीब 30 घंटों तक ना शांत रहे, किसी को शपथ ग्रहण करने के लिए आमंत्रित नहीं किया। इससे एक तरफ जहां सत्ताधारी पार्टी में आक्रोश दिखा वहीं दुसरी तरफ उन्हें ये भी डर सताने लगा कि उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश हो सकती है।
विधायकों में टूट के डर को देखते हुए सत्ताधारी दल के 35 विधायकों को हैदराबाद के एक रिसोर्ट में शिफ्ट कर दिया गया। अब पांच फरवरी को फ्लोर टेस्ट होने है. इसे देखते हुए हैदराबाद से सभी विधायक चार्टर्ड प्लेन से रांची लौट आए हैं।





