मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

विद्युत (उपभोक्ताओं के अधिकार) नियमों में संशोधन, रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करना होगा आसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 23 फरवरी । केन्द्र सरकार ने विद्युत (उपभोक्ताओं के

अधिकार) नियमों में संशोधन किया है। केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय

ऊर्जा मंत्री का कहना है कि संशोधित नियम उपभोक्ताओं को और सशक्त बनाएंगे।

मंत्रालय

की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार संशोधनों से नए बिजली कनेक्शन प्राप्त

करने की समय सीमा कम हो गई है। बहुमंजिला फ्लैटों में उपभोक्ताओं को

कनेक्शन का प्रकार चुनने में मदद मिलेगी। रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करना

आसान और तेज हो गया है। इसके अलावा उपभोक्ताओं की शिकायतों के मामले में

बिजली की खपत को सत्यापित करने के लिए वितरण कंपनी की ओर से लगाए गए मीटरों

की जांच संभव होगी।

उपभोक्ता अब अपने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को

चार्ज करने के लिए अलग से बिजली कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। नियमों के

तहत नया बिजली कनेक्शन प्राप्त करने की समयावधि महानगरीय क्षेत्रों में सात

दिन से घटाकर तीन दिन, अन्य नगरपालिका क्षेत्रों में पंद्रह दिन से घटाकर

सात दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में तीस दिन से घटाकर पंद्रह दिन कर दी गई

है।

उपभोक्ताओं की पसंद बढ़ाने और मीटरिंग और बिलिंग में अधिक पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नियमों में प्रावधान पेश किए गए हैं।

उपभोक्ताओं

के परिसर में रूफटॉप सोलर पीवी सिस्टम स्थापित करने में आसानी बढ़ाने और

तेजी से स्थापना की सुविधा के लिए नियमों में संशोधन किए गए हैं। 10

किलोवाट क्षमता तक की प्रणालियों के लिए तकनीकी व्यवहार्यता अध्ययन की

आवश्यकता से छूट दी गई है। 10 किलोवाट से अधिक क्षमता की प्रणालियों के

लिए, व्यवहार्यता अध्ययन पूरा करने की समयसीमा बीस दिन से घटाकर पंद्रह दिन

कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें