मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

उज्जैन-नागदा स्टेट हाइवे पर हुई दुर्घटना में एक की मौत, 8 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उज्जैन-नागदा स्टेट हाइवे पर हुई दुर्घटना में एक की मौत, 8 घायल

खाचरोद। मध्‍य प्रदेश के हाईवे नंबर 17 उज्जैन- जावरा पर खाचरोद के समीप औद्योगिक क्षेत्र फरनाखेडी में बुधवार सुबह 5 बजे एक दुर्घटना हाे गई जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए जिनका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के बाबा रामदेवरा के दर्शन कर लौट रहे देवास जिले के यात्रियों के वाहन को सामने नागदा की ओर से आ रहे एक ट्राले ने टक्कर मार दी। जिसमें आईशर वाहन में सवार एक युवक की मौत हो गई व 6 लोग घायल हो गए । बताया जा रहा है कि सुबह यह लोग फरनाखेड़ी में सड़क किनारे पर वाहन खड़ा कर हाथ-मुंह धोने के लिए उतर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहा ट्राला ने टक्कर मार दी ।ट्राला जगन्नाथ पुरी की ओर से आ रहा था और राजस्थान की ओर जा रहा था । भिड़ंत इतना जबरदस्ती थी की टक्कर मारने के बाद ट्राला पलटी खा गया। जिससे स्टेट हाईवे पर जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही खाचरोद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने एक यात्री विशाल लोधी उम्र 18 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों में से 6 को गंभीर हालत में रतलाम मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है, जबकि 2 का उपचार खाचरोद में चल रहा है। थाना प्रभारीधन सिंह नरवारिया ने बताया कि ट्राले में सवार 2 लोग भी घायल हुए है। मृतक का आज पोस्‍टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौपा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें