मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान विधानसभा में शिक्षा मंत्री के बयान पर हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजस्थान विधानसभा में शिक्षा मंत्री के बयान पर हंगामा

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर शिक्षा मंत्री के जवाब से नाराज कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। हालात ऐसे बने कि स्पीकर को सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।सीकर जिले में खेल मैदान से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा था। इस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जवाब देते हुए टिप्पणी की कि आप उसी जगह क्यों चाहते हो? क्या उस पर आपके चहेतों की नजर है? मंत्री के इस बयान से सदन में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। राजेंद्र पारीक ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा जवाब अस्थिर मानसिकता वाला व्यक्ति ही दे सकता है। इसके बाद कांग्रेस विधायक वेल में पहुंच गए और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच स्पीकर ने दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी। कार्यवाही पुनः शुरू होने पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की अनुदान मांगें सदन में रखी गईं और इस पर बहस प्रारंभ हुई।इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान पशुधन बीमा योजना को लेकर भी सदन में हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी के प्रश्न पर पशुपालन मंत्री के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट दिखा। हरीश चौधरी द्वारा की गई टिप्पणी पर भाजपा विधायकों और मंत्रियों ने आपत्ति जताई, जिससे सदन में एक बार फिर शोर-शराबे की स्थिति बन गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें