मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

सेवा बस्ती में आरएसएस ने कुंवारी कन्याओं का पूजन कर किया सम्मानित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सेवा बस्ती में आरएसएस ने कुंवारी कन्याओं का पूजन कर किया सम्मानित

सहरसा। नवरात्र पर्व त्यौहार में शक्ति की आराधना में कुमारी कन्या पूजन व भोजन का विशेष महत्व है। नवमी के दिन हवन-पूजन कर कन्या भोजन व पूजन का विधान है। संपन्न घराने के लोग अपने आस-पड़ोस के घरों से लाकर लोग कन्या पूजन कर सामग्री भेंट की जाती है लेकिन गरीब घरों की कुमारी कन्याएं इससे वंचित रह जाती है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा विभाग द्वारा मलिन व गरीब बस्ती में सेवा कार्य के तहत कन्या पूजन कराया जा रहा है।जिला सेवा प्रमुख डॉ मुरारी कुमार ने कहा कि संघ के सभी उत्सव में सेवा कार्य चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति, रक्षाबंधन, दिपावली जैसे प्रमुख पर्व त्यौहारों पर सेवा कार्य चलाया जाता है। साथ ही मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाकर दवा वितरण किया जाता है। नगर संघचालक ई रामेश्वर ठाकुर ने कहा कि नवमी के दिन कुमारी कन्याओं को भोजन कराकर कापी कलम तथा श्रृंगार की सामग्री अर्पित किया गया।इस अवसर पर जिला संपर्क प्रमुख रंजीत दास, शाखा कार्यवाह अविनाश कुमार, नगर शारिरिक प्रमुख श्रवण कुमार, प्रदीप कुमार, रतन कुमार, अंकित कुमार, रामू रजक, रीना देव, लीला देवी ने कुमारी कन्याओं को प्रणाम निवेदित कर आशीष मांगा। कार्यक्रम में निशा कुमारी, पूनम कुमारी, अंजली कुमारी, वंदना कुमारी, काव्या कुमारी, नायरा कुमारी, मिष्टी कुमारी, जाहन्वी कुमारी, नन्ही कुमारी, दिव्या कुमारी, शिवानी कुमारी, आरूची कुमारी, साक्षी कुमारी, सानया कुमारी, श्रृष्टि कुमारी, तनु कुमारी, प्रीतम कुमारी, छोटी कुमारी, खुशी कुमारी सहित अन्य कुमारी कन्याओं का पूजन किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें