मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस को समर्थन देने वाली संघ की फर्जी चिठ्ठी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मतदान से ठीक पहले

रा.स्व.संघ की एक फर्जी चिट्ठी जारी की गई है। इस फर्जी चिट्ठी में संघ के

स्वयंसेवकों से आह्वान किया गया है कि वे पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से

कांग्रेस के उम्मीदवार महाबल मिश्रा को समर्थन दें। इसमें कहा गया है कि

महाबल मिश्रा एक रामभक्त हैं और 42 सालों से अयोध्या में राम मंदिर की सेवा

करते आ रहे हैं।

रा.स्व.संघ के लेटरहेड पर 21 मई को जारी

की गई इस चिट्ठी में अंत में अ.भा. प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य के

हस्ताक्षर किए गए हैं। यह अत्यंत हास्यास्पद है कि ऐसी चिट्ठी को बनाने

वालों को यह तक पता नहीं होता कि संघ का वर्तमान प्रचार प्रमुख कौन है।

उल्लेखनीय है कि मनमोहन वैद्य सन् 2018 में ही इस पद से हट चुके थे और

उसके बाद वे 6 वर्ष तक सह सरकार्यवाह (ज्वाइंट जनरल सेकेट्री) रहे और

वर्तमान समय में अ.भा.कार्यकारी मंडल के सदस्य हैं।

दिल्ली प्रचार

विभाग के पूर्व प्रांतीय संयोजक राजीव तुली ने इस संबंध में पूछने पर कहा

कि महाबल मिश्रा के समर्थन के लिए जारी की गई चिट्ठी से साफ जाहिर होता है

कि कांग्रेस या अन्य कुछ विपक्षी दलों को लगता है कि संघ के स्वयंसेवक

भाजपा के लिए मतदान किसी निर्देश पर करते हैं। जबकि संघ ने भाजपा सहित किसी

भी दल विशेष या व्यक्ति विशेष के लिए इस प्रकार के समर्थन का पत्र आज तक

जारी नहीं किया। संघ हमेशा लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रियता से भाग लेने

और राष्ट्रहित में मतदान करने को कहता है, पर कभी कोई पत्र जारी नहीं करता।

उल्लेखनीय

यह भी है कि कुछ समय पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बैनर लगाकर नागपुर

में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की

गई थी। संघ ने अपने नाम के दुरुपयोग करने पर इस मामले में पुलिस में शिकायत

दर्ज कराई है। राजीव तुली का कहना है कि जो लोग भी इस तरह के फर्जी

कारनामे करते हैं उन्हें शायद नहीं पता कि शाखाओं के माध्यम से संघ का

सूचना तंत्र फूलप्रूफ है कि उसमें इस तरह के दुष्प्रचार के लिए जगह ही

नहीं। जो लोग संघ की रीति-नीति से परिचित नहीं हैं, वही इस तरह के हथकंडे

अपनाते हैं। सवाल ये भी है कि जो कांग्रेस संघ को पानी पी-पी कर कोसती है,

उसे चुनावों में संघ के समर्थन की दरकार क्यों है?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें