मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती सम्बंधी दो साल का कलेण्डर किया जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती सम्बंधी दो साल का कलेण्डर किया जारी

जयपुर। राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने अक्टूबर, 2024 से जून, 2026 तक आयोजित होने वाली 70 भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कलेण्डर जारी कर दिया है जिसमें आवेदन, परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन समेत विभिन्न बिन्दुओं की तिथिवार घोषणा की गई है।कलेण्डर के अनुसार 2024 में अक्टूबर से दिसम्बर तक 11 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। राजस्थान में अगले 2 साल में परीक्षायें कब-कब होंगी और उनके परिणाम कब जारी होंगे, इसका सम्पूर्ण विवरण इस कलेण्डर में निहित है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए भर्ती परीक्षा आयोजित करवाने वाली एजेंसियों (कर्मचारी चयन बोर्ड, आरपीएससी) को भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी करने और जल्द परीक्षाएं करवाने के निर्देश दिये थे। इसी निर्देश की पालना में कर्मचारी चयन बोर्ड ने सोमवार को अपनी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों का संशोधित कलेण्डर जारी किया है।भजन लाल शर्मा का यह ऐतिहासिक कदम सराहनीय और ऐतिहासिक है और राज्य के युवाओं ने इसकी प्रशंसा की है। उनका कहना है कि इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के सपने साकार होंगे। यह कलेण्डर प्रतियोगी अभ्यर्थियों के लिए एक मार्गदर्शन का काम करेगा जिससे वे अपनी परीक्षाओं की नियमित योजना बनाकर तैयार कर सकेंगे। साथ ही अपनी तैयारी को चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अग्रसर हो सकेगें।मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के द्वारा की गई घोषणा के क्रम में रोजगार के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राज्य के इतिहास में पहली बार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भर्ती कैलेण्डर जारी करना एक अभूतपूर्व उपलब्धि मानी जा रही है।भर्ती कलेण्डर में 70 प्रतियोगी परीक्षाओं के दिन और उनका परिणाम जारी करने की तिथि तक अंकित की गई है। भजन लाल सरकार ने 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरी और 6 लाख लोगों को कौशल विकास के साथ रोजगार देने का वादा किया है। सरकार की कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं है। राज्य में दिसम्बर, 2024 तक लगभग 1 लाख से ज्यादा विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्ति देने के लिए विज्ञप्तियां जारी कर दी गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें