मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

केन्द्रीय वित्त आयोग (शहरी) अनुदान के तहत राजस्थान को 541 करोड़ रुपये जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केन्द्रीय वित्त आयोग (शहरी) अनुदान के तहत राजस्थान को 541 करोड़ रुपये जारी

नई दिल्ली/ जयपुर, 12 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार शहरों में आधारभूत ढांचे के विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर पूर्ण प्रतिबद्धता से काम कर रही है। साथ ही, राजस्थान में स्कूली शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के मुख्य उद्देश्यों की प्राप्ति भी सुनिश्चित की जा रही है।शर्मा ने कहा कि राजस्थान में शहरी विकास को गति प्रदान करने और शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर केन्द्र सरकार का सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय वित्त आयोग (शहरी) अनुदान की 541 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। साथ ही, केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान के लिए 580 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से प्रदेश की विभिन्न आवश्यकताओं को लेकर विगत समय में मुलाकात की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें