मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

ऑक्टाएफएक्स अवैध ऑनलाइन विदेशी मुद्रा व्यापार मामले में 2.7 करोड़ रुपये जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए, 2002

प्रावधान के तहत ऑक्टाएफएक्स अवैध ऑनलाइन विदेशी मुद्रा व्यापार मामले में

2.7 करोड़ रुपये की बैंक धनराशि जब्त की है।

केंद्रीय जांच

एजेंसी ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि ईडी की मुंबई टीम ने ऐप और

वेबसाइट http://octafx.com की तलाशी अभियान के दौरान 2.7 करोड़ रुपये की

बैंक धनराशि जब्त की है। इस तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक

दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

ईडी ने

बताया कि इसके लिए 18 अप्रैल को धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के

तहत मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर

अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरों अर्थात् ऑक्टाफैक्स ट्रेडिंग के माध्यम से अवैध

ऑनलाइन विदेशी मुद्रा व्यापार के मामले में चल रही जांच के हिस्से के रूप

में तलाशी अभियान चलाया गया था।

जांच एजेंसी के मुताबिक

ऑक्टाएफएक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स ऑक्टाएफएक्स और उनकी संस्थाओं

ने विदेशी मुद्रा व्यापार की आड़ में निवेशकों को धोखा दिया है, और भारतीय

क्षेत्र से 500 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ कमाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें