मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

व्यवसायी से 2.60 लाख की लूट, अपराधियों के तलाश में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
व्यवसायी से 2.60 लाख की लूट, अपराधियों के तलाश में जुटी पुलिस

अररिया।अररिया में एक व्यवसायी से करीब 2.60 लाख रुपये की लूट की घटना सामने आई है. अज्ञात तीन अपराधियों ने यह घटना उस वक्त अंजाम दी, जब व्यवसायी अपने स्टाफ को पेमेंट करने जा रहे थे. यह वारदात अररिया आरएस से गिदरिया रेलवे गुमटी जाने वाले रास्ते पर हुई.पीड़ित व्यवसायी के भाई मनोज भगत ने बताया कि उनके भाई रोज की तरह अपने श्रीराम प्लाई फैक्ट्री जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में एक चाय फैक्ट्री के पास अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधी घात लगाकर बैठे थे. जैसे ही व्यवसायी वहां पहुंचे, अपराधियों ने उन्हें हथियार का डर दिखाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया. इतना ही नहीं, अपराधियों ने व्यवसायी की बाइक की डिक्की भी तलाशी. डिक्की में कुछ न मिलने पर अपराधी गिदरिया रेलवे गुमटी की ओर फरार हो गए. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।इस घटना की जानकारी मिलते ही अररिया ASP सह SDPO रामपुकार सिंह ने पीड़ित से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली. उन्होंने अररिया आरएस थानाध्यक्ष अजीत चौधरी को निर्देशित करते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है. वही, अररिया SP अमित रंजन ने लूटकांड के उद्भेदन के लिए विशेष टीम का गठन करने का आदेश दिया है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें