मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

दो हजार रुपये के 97.82 फीसदी नोट बैंकिंग सिस्टम में आए वापस: आरबीआई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई,। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि दो

हजार रुपये मूल्य वर्ग के 97.82 फीसदी नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। अब

सिर्फ 7,755 करोड़ रुपये के नोट अभी भी लोगों के पास चलन में हैं, क्योंकि

2000 रुपये मूल्य का नोट अभी वैध है।

आरबीआई ने बताया

कि 19 मई को कारोबार की समाप्ति पर बाजार में चलन में मौजूद 2000 रुपये

मूल्य वर्ग के नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था। रिजर्व बैंक के

मुताबिक 31 मई को कारोबार की समाप्ति पर बाजार में सिर्फ 7,755 करोड़ रुपये

के नोट रह गए हैं। केंद्रीय बैंक ने कहा कि इस प्रकार 19 मई तक चलन में

मौजूद 2000 रुपये मूल्य के 97.82 फीसदी नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए

हैं।

रिजर्व बैंक के मुताबिक 19 मई, 2023 से दो हजार रुपये

के बैंक नोट को बदलने की सुविधा आरबीआई के 19 निर्गम कार्यालयों में

उपलब्ध है। इससे पहले 7 अक्टूबर, 2023 तक दो हजार रुपये के नोट को जमा करने

या बदलने की सुविधा देश की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। रिजर्व बैंक के

निर्गम कार्यालय 9 अक्टूबर, 2023 से व्यक्तियों और संस्थाओं से उनके बैंक

खातों में जमा करने के लिए 2000 रुपये के नोट स्वीकार कर रहे हैं।

इसके

अलावा लोग अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए देश के किसी डाकघर से

आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में भारतीय डाक के माध्यम से 2000 रुपये

के नोट भेज रहे हैं। दो हजार रुपये के नोट बदलने के लिए आरबीआई के 19

क्षेत्रीय कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर,

चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता,

लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में स्थित हैं।

आरबीआई

ने 19 मई, 2023 को दो हजार रुपये मूल्य वर्ग के नोट को चलन से वापस लेने

की घोषणा की थी। नवंबर, 2016 में उस समय चलन में मौजूदा 1000 रुपये और 500

रुपये के बैंक नोट बंद किये जाने के बाद 2000 रुपये के नोट प्रचलन में लाये

गये थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें