मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

मिशन मोड में RPSC: महज 28 कार्य दिवसों में 14 भर्तियों के फाइनल रिजल्ट जारी, अभ्यर्थियों को मिली राहत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मिशन मोड में RPSC: महज 28 कार्य दिवसों में 14 भर्तियों के फाइनल रिजल्ट जारी, अभ्यर्थियों को मिली राहत

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी और समयबद्ध रूप से पूरा करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। आयोग ने अपनी कार्यप्रणाली में तेजी लाते हुए जुलाई 2026 से अब तक, मात्र 28 कार्य दिवसों की अल्पावधि में विभिन्न लंबित भर्तियों के निस्तारण में उल्लेखनीय गति दिखाई है।

इस अल्प समय में आयोग द्वारा मिशन मोड पर कार्य करते हुए विभिन्न भर्तियों के अंतर्गत लिखित परीक्षाओं के उपरांत 11 विषयों की विचारित सूचियां, साक्षात्कार हेतु सफल घोषित अभ्यर्थियों की 36 सूचियां और 14 अंतिम परिणाम जारी किए जा चुके हैं। आयोग द्वारा जुलाई 2026 से अभी तक जिन 14 भर्तियों और विषयों के फाइनल रिजल्ट जारी किए गए हैं, उनमें 05 अगस्त काे असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम, 2024 (मेडिकल एजुकेशन) के अंतर्गत गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी), 04 अगस्त काे असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम, 2024 (मेडिकल एजुकेशन) के तहत पीडियाट्रिक कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (सुपर स्पेशियलिटी), मेडिकल ऑन्कोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी), क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रूमेटोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) तथा जनरल सर्जरी (ब्रॉड स्पेशियलिटी), 24 जुलाई काे असिस्टेंट प्रोफ़ेसर (कॉलेज एजुकेशन) 2025 के तहत टेक्सटाइल डाइंग एंड पेंटिंग, 21 जुलाई काे असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम, 2024 (मेडिकल एजुकेशन) के तहत साइकियाट्री (ब्रॉड स्पेशियलिटी), 20 जुलाई काे असिस्टेंट प्रोफ़ेसर (संस्कृत कॉलेज एजुकेशन) 2024 परीक्षा के अंतर्गत योग विज्ञान और भाषा विज्ञान विषय का परिणाम, 17 जुलाई काे असिस्टेंट प्रोफ़ेसर (कॉलेज एजुकेशन) 2025 के तहत स्टैटिस्टिक्स विषय का परिणाम, 15 जुलाई काे प्रोफ़ेसर, लाइब्रेरियन एंड पीटीआई (कॉलेज एजुकेशन) परीक्षा के अंतर्गत फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर पद का अंतिम परिणाम, 10 जुलाई काे असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम, 2024 (मेडिकल एजुकेशन) में कार्डियोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी), नियोनेटोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) और रेस्पिरेटरी मेडिसिन/ टीबी एंड चेस्ट (ब्रॉड स्पेशियलिटी) के परिणाम शामिल है।

महज 28 कार्य दिवसों में आए इन त्वरित परिणामों पर राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कर्नल केसरी सिंह ने स्पष्ट किया कि आयोग का पूरा फोकस तय समय सीमा में कार्य पूरा करने पर है।

उन्होंने कहा आयोग युवाओं के भविष्य और उनके समय की अहमियत को भली-भांति समझता है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता सभी भर्ती प्रक्रियाओं को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना है। मात्र 28 कार्य दिवसों में इतने परिणाम जारी होना हमारे अधिकारियों और कर्मचारियों के 'मिशन मोड' में किए गए काम का नतीजा है। हम आगे भी इसी अनुशासन और गति के साथ शेष लंबित भर्तियों को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें