मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

आरपीएफ ने दो मोबाइल चोर और एक रेलवे लोहा चोर को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आरपीएफ ने दो मोबाइल चोर और एक रेलवे लोहा चोर को किया गिरफ्तार

कटिहार। कटिहार स्टेशन पर आरपीएफ और सीपीडीएस टीम ने संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें दो मोबाइल चोर और एक रेलवे लोहा चोर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार मोबाइल चोरों की पहचान मो. सालन और मो. रियाज के रूप में हुई, जो कटिहार जिले के निवासी हैं। उन्हें यात्री के चोरी के मोबाइल फोन के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया और आरपीएफ द्वारा अग्रिम कार्रवाई के लिए रेल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।इसके अलावा आरपीएफ ने कटिहार पुराने पीट लाइन के पास से कटिहार जिला निवासी 22 वर्षीय मो. एहसान को रेलवे के चोरी के लोहा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से लगभग 7500 रुपया का रेलवे के समान बरामद किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गिरफ्तार व्यक्ति को रेलवे न्यायालय में पेश किया गया, जहां प्रभारी रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया गया।इस अभियान में आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में नियमित रूप से स्टेशन व रेल परिसर में सघन चेकिंग अभियान जारी है। इस अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार के साथ सीपीडीएस टीम के सब इंस्पेक्टर सैयद अहसान अली, एसआईपीएफ अबेदानंद सिंह, अनुज कुमार, मुक्ति शील,बबलू कुमार के साथ कांस्टेबल राजित कुमार, मनोज सिंह सहित सुरक्षा विभाग के कई अन्य सहायक अधिकारी और जवान मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें