मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

अरविंद केजरीवाल वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए, न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी

बावेजा ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री

अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ा दी है। आज केजरीवाल की

न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें वीडियो कान्फ्रेंसिंग के

जरिये पेश किया गया।

कोर्ट ने 23 अप्रैल को केजरीवाल की न्यायिक

हिरासत आज तक बढ़ाई थी। कोर्ट ने 15 अप्रैल को कोर्ट ने केजरीवाल को 23

अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था। 1 अप्रैल को कोर्ट ने 15 अप्रैल

तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था। 28 मार्च को कोर्ट ने केजरीवाल को 1

अप्रैल तक की ईडी हिरासत में भेजा था । 28 मार्च को पेशी के दौरान केजरीवाल

ने कहा था कि ये राजनीतिक साजिश है, जनता इसका जवाब देगी। 28 मार्च को

केजरीवाल ने खुद कोर्ट में अपनी बात रखते हुए कहा था कि असली घोटाला तो ईडी

की जांच के बाद शुरू हुआ। ईडी का मकसद आम आदमी पार्टी को खत्म करना है।

केजरीवाल

ने कहा था कि ईडी का मकसद एक स्मोक क्रिएट करना था कि आप पार्टी

भ्रष्टाचारी है । केजरीवाल ने कहा था कि ईडी का दूसरा मकसद उगाही करना है।

केजरीवाल ने कहा था कि इस मामले में शरद रेड्डी ने गिरफ्तारी के बाद भाजपा

को 55 करोड़ रुपये दिए। भाजपा को इलेक्टोरल बांड के रूप में पैसा देने के

बाद शरद रेड्डी को जमानत मिल गई।

कोर्ट ने 23 मार्च को उन्हें 28

मार्च तक की ईडी हिरासत में भेजा था। 21 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट से

अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से संरक्षण नहीं मिलने के बाद ईडी ने 21

मार्च को ही देर शाम को अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया

था। 27 मार्च को हाई कोर्ट ने केजरीवाल को कोई भी राहत देने से इनकार कर

दिया था। हाई कोर्ट ने 28 मार्च को केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की

मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी थी।

केजरीवाल की गिरफ्तारी को

चुनौती देने वाली याचिका दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से खारिज करने के बाद

केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें