मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

बृजभूषण शरण सिंह कोर्ट में पेश हुए, सुनवाई टली, अब 11 जुलाई को होगी सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह

मंगलवार को दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पेश हुए। लेकिन दिल्ली पुलिस

की ओर से पेश होने वाले वकील की तबीयत खराब होने से वे उपस्थित नहीं हो

सके, जिसके बाद सुनवाई टाल दी गई। एडिशनल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट प्रियंका

राजपूत ने बृजभूषण शरण की ओर से यात्रा और कॉल डिटेल रिपोर्ट समेत दूसरे

दस्तावेज की मांग करने वाली अर्जी पर अब 11 जुलाई को सुनवाई करने का आदेश

दिया।

बृजभूषण शरण सिंह की ओर से 1 जून को पेश वकील ने

यात्रा, कॉल डिटेल रिपोर्ट और दूसरे दस्तावेज की मांग की थी। बृजभूषण की इस

अर्जी का दिल्ली पुलिस ने विरोध करते हुए कहा था कि दस्तावेज तलब करने की

आड़ में दोबारा जांच की मांग की जा रही है, जिसका निर्देश नहीं दिया जा

सकता है।

बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर ने 21 मई को कोर्ट से कहा

था कि वे ट्रायल का सामना करेंगे। दोनों ने कोर्ट से तय आरोपों को स्वीकार

करने से इनकार करते हुए कहा कि कोई गलती नहीं की है तो मानने का सवाल ही

नहीं है। सुनवाई के दौरान विनोद तोमर ने कोर्ट में कहा कि हमारे पास सबूत

हैं। अगर दिल्ली पुलिस सही से जांच करती तो सच सामने आता। हमने कभी किसी को

घर पर नहीं बुलाया, जो सच है वह सामने आएगा।

कोर्ट ने इसी साल 10

मई को छह में से पांच महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए आरोपों पर बृजभूषण

शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था, जबकि एक महिला पहलवान के

आरोपों के मामले में बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया था। कोर्ट ने पांच

महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ भारतीय

दंड संहिता की धारा 354, 354ए और 506 के तहत आरोप तय किये हैं। कोर्ट ने

इस मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व सचिव विनोद तोमर के खिलाफ भारतीय

दंड संहिता की धारा 506 के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें