मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

लोकतंत्र को जिंदा रखने में यादव समाज की भूमिका अहम : सीएम मोहन यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना ।मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव गुरुवार को पटना पहुंचे। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में श्रीकृष्ण चेतना विचार मंच की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। उन्होंने बिहार के लोगों को मध्यप्रदेश में व्यवसाय करने के लिए न्योता दिया। मोहन यादव ने कहा कि आप एमपी आइए..बसना हो तो हमेशा बसने के लिए आएं। मेरी प्राथमिकता आम इंसान की जिंदगी बदलना है। लोकतंत्र को जिंदा रखने में हमारे समाज की भूमिका अहम है।उन्होंने कहा कि मैं बाबा महाकाल की नगरी से आता हूं। हम लोगों का रिश्ता शब्दों से ज्यादा भाव का है। माता सीता की जन्मस्थली पर आकर हाथ जोड़कर आप सभी का प्रणाम करते हैं। ऐसी पवित्र धरती को प्रणाम करता हूं।एमपी सीएम ने कहा कि बिहार के नाम को लेकर कन्फ्यूजन काफी है। बोलिये वृन्दावन बिहारी लाल की जय। भगवान कृष्ण के अभिनन्दन के लिए दो राज्यों यूपी बिहार का नाम एक साथ आ जाता है। इससे बढ़कर कुछ है क्या।ये बिहार सम्राट अशोक और महावीर की धरती है। मैं सौभग्यशाली हूं। हजारों सालों से मध्य प्रदेश बिहार का रिश्ता रहा है। जो यहां राजा बनता था वो पहले मध्यप्रदेश में गावारणार रहता था।सीएम मोहन यादव ने कहा कि शिक्षा के मामले में हमारा समाज कितना जागृत है, इसका उदाहरण 5000 पहले से कृष्ण ने दिया है। जो सत्तधीश का वध करें और सत्ता पर न बैठे वो शिक्षा से सबूत हो सकता है। इस देश में चाय बेच कर जिनका परिवार चलता हो वो देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।उन्होंने आगे कहा कि हर के जीवन कि कहानी कठिनाईयां हो सकती है। इससे हमें घबराना नहीं है। इस कार्यक्रम के बाद मोहन यादव बीजेपी ऑफिस पहुंचे। जहां वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके बाद इस्कॉन पहुंचे और दर्शन-पूजन किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें