मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

कैमूर पहाड़ी पर रोहतास गढ़ तीर्थयात्रा महोत्सव आयोजित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना/डेहरी आन सोन। बिहार में रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी पर स्थित रोहतास गढ़ किला परिसर में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम व जिला प्रशासन के तत्वावधान में शनिवार को रोहतास गढ़ तीर्थ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री गणेश भगत, रामचंद्र सिंह खरवार, गोविंद नारायण सिंह, योगेश बापट, संदीप कामेश्वर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वनवासी कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष गोविंद नारायण सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह ने विभिन्न प्रदेशों से आए वनवासियों का जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लोगो को ऐतिहासिक रोहतास किला आने में कठिनाइयों से मुक्ति मिलेगी। सड़क व रोपवे का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने लोगो को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बेटो के साथ बेटियों को पढ़ने पर विशेष बल दिया। साथ ही लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की।

छत्तीसगढ़ के पूर्व वन मंत्री गणेश राम भगत ने कहा कि भोले-भाले वनवासी समुदाय को बरगलाकर धर्मांतरण किया जा रहा है। आप सभी वनवासी बंधु अपने मूल संस्कृति सनातन धर्म को सुरक्षित रखते हुए शिक्षा के प्रति जागरूक हों, तभी विकास विकास संभव है। संस्कार और स्वरोजगार का विकास हो होगा।

प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र खरवार ने कहा कि उक्त कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में संस्कार और संस्कृति की रक्षा के प्रति लोग सजग हो गए है। साथ ही इस क्षेत्र का विकास भी हो रहा है। रोहतास गढ़ किला पर आने के लिए रोपवे व सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। अब किला तक आने के रास्ते भी बनेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के जिलाध्यक्ष गोविंद नारायण सिंह ने की। संचालन महृंग उरांव, राजेश उरांव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को अन्य प्रांत से आए सोमेश उरांव, मेघा उरांव, शनि टोपो समेत कई अन्य ने संबोधित किया। अन्य प्रांतों से आए अतिथियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को महेंद्र कुमार, संजीव गुप्ता, कृष्णा सिंह यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र नारायण सिंह, राम लाल उरांव, डोमा सिंह खरवार ने सम्मानित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें