मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

टी20 विश्व कप 2026 के लिए कौन सी टीम का नाम देखकर चौंके रोहित शर्मा?

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टी20 विश्व कप 2026 के लिए कौन सी टीम का नाम देखकर चौंके रोहित शर्मा?

मुंबई। टी20 विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान मंगलवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में किया गया। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा को अगले टी20 विश्व कप के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। रोहित शर्मा इस मौके पर मौजूद थे। रोहित ने विश्व कप में इटली के होने पर हैरानी जताई।

रोहित शर्मा ने कहा, "मैं उन्हें देखकर काफी हैरान हूं।

उम्मीद है कि यूरोप, अफ्रीका और साउथ ईस्ट एशिया से भी कई टीमें आने वाले समय में देखने को मिलेंगी, जो इस खेल के लिए एक बड़ी चीज रहने वाली है।"

टी20 विश्व कप 2026 के लिए जारी शेड्यूल में इटली का नाम भी है। इटली पहली बार विश्व कप का हिस्सा है।

विश्व कप में हिस्सा ले रही अन्य टीमों के लिए पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, "जितनी भी टीमें हिस्सा ले रही हैं, वह सब काफी अच्छी हैं, और आप किसी को भी हल्के में लेने की भूल नहीं कर सकते हैं।

टी20 विश्व कप 2026 में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह पहला मौका है जब टी20 विश्व कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीमों को 5-5 की संख्या में 4 ग्रुप में बांटा गया है।

अगले टी20 विश्व कप में भारत के चैंपियन बनने की संभावना पर रोहित शर्मा ने कहा, "आईसीसी का खिताब जीतना कभी भी आसान नहीं होता है। पिछले विश्व कप में हमने जादुई प्रदर्शन किया था। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे खिलाड़ी इस बार भी ऐसा कर पाएंगे।

भारत को टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान, नीदरलैंड, नामीबिया, और अमेरिका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारतीय टीम 7 फरवरी को यूएसए, 12 फरवरी को नामीबिया, 15 फरवरी को कोलंबो, और 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी।

विश्व कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें