मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

रोहित शर्मा बर्थडे: आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने 'हिटमैन' को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रोहित शर्मा बर्थडे: आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने 'हिटमैन' को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का विजेता बनाने वाले रोहित शर्मा गुरुवार को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय क्रिकेट और आईपीएल के सबसे सफल कप्तान और बल्लेबाजों में से एक रोहित को आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

मुंबई इंडियंस (एमआई) ने एक्स पर लिखा, "मुंबई के राजा और एकमात्र हिटमैन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।" रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने लिखा, "दो आईसीसी ट्रॉफी, एक हिटमैन। जन्मदिन मुबारक हो, रोहित शर्मा।" रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने एक्स पर लिखा, "अरे, आज है ना, हिटमैन का वो है।

उस आदमी को जन्मदिन की बधाई जो बल्लेबाजी को आसान बनाता है और क्रिकेट को और मजेदार बनाता है। हिट करते रहो, रो-हिट शर्मा।" राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने रोहित शर्मा के साथ रवींद्र जडेजा की दो तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। गुजरात टाइटंस (जीटी) ने अपने एक्स पर दो तस्वीरें साझा करते हुए रोहित शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी है।

एक तस्वीर टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली है और दूसरी तस्वीर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद की है। चैंपियंस ट्रॉफी वाली तस्वीर में रोहित के साथ जीटी के कप्तान शुभमन गिल भी हैं। जीटी ने कैप्शन में लिखा, "आपको सुपर-हिट जन्मदिन की शुभकामनाएं, रोहित।" दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने अपने कप्तान अक्षर पटेल के साथ रोहित शर्मा की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने रोहित शर्मा की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, "खुशी, रन और दिल एक साथ खींच रहे हैं। जन्मदिन मुबारक हो, रोहित शर्मा।" लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने रोहित शर्मा की टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, "ये, वो और एक ही रो, जन्मदिन मुबारक हो हिटमैन।" सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने लिखा, "रिकॉर्ड। तारीफ। भारतीय क्रिकेट के एक सच्चे लीजेंड।

जन्मदिन मुबारक हो, हिटमैन।" पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने एक्स पर एक वीडियो साझा की है। इसमें रोहित शर्मा टीम के खिलाड़ियों से मिलते हुए दिख रहे हैं। पंजाब ने कैप्शन में लिखा, "रोहित के जन्मदिन पर क्या बोलेंगे? हैपी बर्थ डे हिटमैन।" भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी रोहित शर्मा को जन्मदिन पर बधाई दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें