मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी के बेटे को दुष्कर्म मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते फिलहाल कोई राहत न देते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। जस्टिस अमित महाजन की बेंच इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 अक्टूबर निर्धारित की है । तेइस साल की राजस्थान निवासी एक युवती ने मामला दर्ज कराया है कि रोहित जोशी ने एक साल से अधिक समय तक दिल्ली, जयपुर और अन्य स्थानों पर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।युवती ने दिल्ली में दर्ज एफआईआर में कहा है कि रोहित ने शादी का झांसा देकर जनवरी, 2021 से लेकर अप्रैल, 2022 तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने रोहित जोशी पर सवाई माधोपुर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और जयपुर में अलग-अलग जगहों पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। युवती ने रोहित जोशी पर अपने पिता की धौंस दिखाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।इस मामले में 8 जून, 2022 को तीस हजारी कोर्ट की सेशंस कोर्ट ने रोहित जोशी को अग्रिम जमानत दी थी। इसके बाद रोहित जोशी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग की है। हाई कोर्ट ने रोहित जोशी को फिलहाल कोई राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि यह मामला गंभीर है और अभी जांच चल रही है। ऐसे में हस्तक्षेप करने का कोई मतलब नहीं है। कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट में ट्रायल जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें