मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

पर्थ में 'फ्लॉप' रहे रोहित-कोहली, बल्लेबाजी कोच ने इस तरह सपोर्ट किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पर्थ में 'फ्लॉप' रहे रोहित-कोहली, बल्लेबाजी कोच ने इस तरह सपोर्ट किया

एडिलेड। भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने विराट कोहली और रोहित शर्मा का समर्थन किया है, जिन्होंने पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया था।

कोटक का मानना है कि 'रो-को' ने सीरीज के लिए पूरी तैयारी की थी, लेकिन मौसम ने खेल बिगाड़ दिया।

सितांशु कोटक के मुताबिक, पर्थ में मौसम की स्थिति बल्लेबाजों के लय हासिल करने में संघर्ष करने का एक प्रमुख कारण थी, जिसके कारण खिलाड़ियों को कई बार मैदान से बाहर जाना पड़ा।

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समापन के बाद पहली बार टीम इंडिया में वापसी की, लेकिन फैंस को निराश कर गए।

पर्थ में रोहित ने 14 गेंदों में 8 रन बनाए, जबकि विराट कोहली 8 गेंदों में खाता तक नहीं खोल सके।

बारिश से प्रभावित इस मैच में भारत को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

सितांशु कोटक ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, "रोहित-कोहली काफी अनुभवी हैं। मुझे लगता है कि मौसम की वजह से ऐसा हुआ। अगर ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करने उतरता, तो भी स्थिति ऐसी ही होती। जब चार-पांच बार रुकावट आती है और हर दो ओवर में आप अंदर जाकर मैदान पर वापस आते हैं, तो यह आसान नहीं होता।

बल्लेबाजी कोच ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर कहा, "ऑस्ट्रेलिया आने से पहले, उन्होंने पूरी तैयारी की थी। मुझे लगता है कि अभी उनके बारे में किसी तरह की राय बनाना जल्दबाजी होगी। उन्होंने अभी-अभी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है। वे अभी भी आईपीएल खेल रहे हैं। हमें उनकी तैयारियों और उनकी फिटनेस की स्थिति के बारे में अच्छी तरह पता है। वे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी भी जाते हैं।

वे वहां क्या कर रहे हैं, जाहिर है, मैं उन्हें देखता हूं।

उन्होंने कहा, "ऐसे वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ, अगर जरूरत न हो तो आप हस्तक्षेप नहीं करना चाहेंगे। अगर वे सही काम कर रहे हैं और आप फिर भी हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह सही तरीका नहीं हो सकता। मुझे लगता है कि दोनों के पास काफी अनुभव है। ऑस्ट्रेलिया आने से पहले उनके पास तैयारी के लिए समय था और उन्होंने ऐसा किया भी।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें