मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस की रडार पर टीपीसी, जेजेएमपी और पीएलएफआई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस की रडार पर टीपीसी, जेजेएमपी और पीएलएफआई

पुलिस की रडार पर टीपीसी, जेजेएमपी और पीएलएफआई

रांची: रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने कहा कि टीपीसी, पीएलएफआई, जेजेएमपी और सीपीआई माओवादियों का एक छोटा समूह रांची क्षेत्र में सक्रिय है। इन उग्रवादियों के द्वारा कुछ घटनाओं को अंजाम दिया गया है, लेकिन विगत एक साल के दौरान उनके संगठन के अधिकतर बड़े उग्रवादी या तो मारे गये अथवा पकड़े गये। हालांकि इन संगठनों के कुछ टूटे हुए समूह बचे हुए हैं जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्प्लिंटर ग्रुप में शामिल उग्रवादी सिविल ड्रेस में छोटे हथियारों के साथ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे उग्रवादियों की सूची तैयार कर ली गयी है। उनके समर्थकों की भी पहचान कर ली गयी है जो उन्हें मोबाइल फोन और अन्य सामान उपलब्ध कराते हैं। रांची रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को टीम बनाकर ऐसे गुटों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मालुम हो कि स्प्रिंटर ग्रुप में ज्यादातर आपराधिक तत्व के लोग शामिल है जो कई घटनाओं को अंजाम देते हैं। रांची के कुछ शहरी और ज्यादातर ग्रामीण इलाकों, खासकर रातू, पुंदाग, खलारी, चान्हो, बुढ़मू, पिठोरिया, कांके, चान्हो और मैकलुस्कीगंज में टीपीसी और पीएलएफआई लगातार व्यवसायियों को लेवी (रंगदारी) के लिए धमकी दे रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें