मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप 20 लाख लूट कर ले भागे बदमाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बिहार में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप

20 लाख लूट कर ले भागे बदमाश

बेगूसराय। बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक में घूसकर लूटपाट की है। बदमाशों ने 20 लाख रुपए की लूट की है। घटना नगर थाना क्षेत्र के हरहर महादेव चौक की है।दरअसल, हर दिन की तरह बैंक खुलने के बाद कामकाज चल रहा था। इसी दौरान पांच बदमाश बैंक में घुस गए और बैंककर्मियों और बैंक में मौजूद ग्राहकों को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद बैंक में लूटपाट करने लगे। करीब 20 लाख रुपए लूटने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।हरहर महादेव चौक पर स्थिति एचडीएफसी बैंक के बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष सहित पूरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि 20 लाख की लूट की बात सामने आई है। पांच अपराधी बैंक में घुसे थे और लूटपाट कर सभी भाग निकले। चार बैंक कर्मियों के साथ मारपीट की बात भी सामने आ रही है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें