मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के वेलकम इलाके में लूट की वारदात का खुलासा, कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली के वेलकम इलाके में लूट की वारदात का खुलासा, कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के वेलकम थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लूट के दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने गुरुवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी।

पुलिस की ओर से जारी एक प्रेस नोट के अनुसार, 17 मार्च की शाम को मोहम्मद सलमान (18) और एक 14 वर्षीय किशोरी ने इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल संदीप और कांस्टेबल गौरव शामिल थे, से संपर्क किया। दोनों ने बताया कि झिलमिल पार्क के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू की नोक पर उनसे मोबाइल फोन लूट लिए और मौके से फरार हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना वेलकम में एफआईआर संख्या 102/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4)/317(2) में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास से सुराग जुटाए और एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ बाबा (24), पुत्र मुकेश, निवासी वेलकम, दिल्ली के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटे के दोनों मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी लूट और झपटमारी के चार मामलों में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें