मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ में चाकू की नोंक पर महिला के घर लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; लूटा गया सामान बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजगढ़ में चाकू की नोंक पर महिला के घर लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; लूटा गया सामान बरामद

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महिला के घर में घुसकर चाकू की नोंक पर नकदी और जेवरात लूटने के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 2 लाख 79 हजार 600 रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवरात, वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और दो बाइकें बरामद की हैं।

थाना प्रभारी कमलसिंह गहलोत ने बुधवार को बताया कि 31 जुलाई की रात वार्ड क्रमांक-8 निवासी ममता जादौन के घर में तीन बदमाश पीछे की खिड़की के रास्ते दाखिल हुए थे। बदमाशों ने महिला को चाकू दिखाकर डराया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद अलमारी में रखी नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ लूट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल बंजारे और एसडीओपी धर्मवीर नागर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। टीम ने लखन मोंगिया (25) को उसकी ससुराल गादिया, थाना अकलेरा से हिरासत में लिया। पूछताछ में लखन ने साथी अंसार खान (43) और जाकिर खान (40) के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया।

लखन की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम हिनोतिया, थाना कामखेड़ा, जिला झालावाड़ से अंसार खान तथा आगर जिले के ग्राम सामगीमाना से जाकिर खान को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से सोने की चेन, कान के टॉप्स, चांदी का कड़ा सहित अन्य जेवरात, नकदी, चाकू और दो बाइकें जब्त की गई हैं। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें