मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

उदयपुर हाईवे पर ट्रक चालक के साथ हुई लूट का खुलासा, शौक मौज में तीन दोस्तों ने कर दी वारदात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उदयपुर हाईवे पर ट्रक चालक के साथ हुई लूट का खुलासा, शौक मौज में तीन दोस्तों ने कर दी वारदात

चित्तौड़गढ़। जिले के भदेसर थाना इलाके में दो मई की रात को ट्रक चालक के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। शौक-मौज के चक्कर में तीन दोस्तों ने वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग छूटे थे। पुलिस ने तकनीकी संसाधन व मुखबिर सूचना के आधार पर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं ट्रक चालक को तीन जगह चाकू से घाव लगे थे, ऐसे में फिलहाल वह उदयपुर चिकित्सालय में भर्ती होकर उपचाररत है।चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर थानाधिकारी विनोद मेनारिया ने बताया कि गत दो मई में की रात को चित्तौड़गढ़-उदयपुर सिक्सलेन पर थाना क्षेत्र में ट्रक चालक से लूट की वारदात हुई थी। प्रार्थी ट्रक चालक उदयपुर जिले के फलोदड़ा निवासी ईश्वरलाल पुत्र कान्हा मीणा रात को ट्रक लेकर गुजर रहा था। इस दौरान वह होड़ा चौराहे से पहले महालक्ष्मी होटल के सामने रुका और ट्रक की आड़ में खड़ा होकर बाथरूम कर रहा था। तभी दो आरोपितों ने इसे पकड़ लिया तथा लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर इसे चाकू मारे तथा उसका मोबाइल सहित अन्य सामना लूट कर ले गए। इनका एक साथी कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़ा था। इस संबंध में भदेसर थाने पर लूट एवं जान लेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देश पर मामले का अनुसंधान कन्नौज चौकी प्रभारी एएसआई तंवरसिंह झाला को सौंपी। पुलिस टीम ने भदेसर चौराहा तथा आस-पास के क्षेत्र में संदिग्ध आरोपितों की तलाश शुरू की। पीड़ित के दो बार बयान दर्ज किए तथा उसकी ओर से बताए हुलिए के आधार पर आरोपितों की पहचान के प्रयास किए। मुखबिर की सूचना पर तीन संदिग्ध बदमाशों को पुलिस ने डिटेन कर पूछताछ की। इसमें उन्होंने वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने मामले में भदेसर थाना क्षेत्र में आने वाले नाहरगढ़ निवासी गोविंद पुत्र बगदीराम गुर्जर, आंतरी निवासी देवराज पुत्र हरिराम गुर्जर तथा होड़ा चौराहा निवासी शौकीन पुत्र मोहन गुर्जर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया कि वे खेती तथा मजदूरी करते हैं। वारदात के दिन रात के समय यहां से गुजरते समय किसी भी ट्रक चालक को लूटने की योजना बनाई।

शौक-मौज के इन्होंने पैसे की जरूरत होने पर लूट की योजना बनाई। इस दौरान टाटा शोरूम के पास एक ट्रक आकर रुका तो उन्होंने इसके चालक को पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपितों ने चालक पर चाकू से हमला कर दिया। भदेसर थानाधिकारी ने बताया कि आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त आरोपितों की बाइक बरामद कर ली है। वहीं चाकू तथा पीड़ित का मोबाइल बरामगी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपित गोविंद गुर्जर के पहले से ही मारपीट के दो मामले दर्ज है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें