मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस खाई में गिरी, तीन की मौत, 25 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस खाई में गिरी, तीन की मौत, 25 घायल

देहरादून। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही उत्तराखंड राज्य सड़क परिवहन निगम की बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर आमडाली के पास करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि 25 गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा अपराह्न करीब 3 बजे हुआ। बस में 28-29 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश नर्सिंग छात्राएं बताई जा रही हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र और नैनीताल जिले की पुलिस ने इस हादसे में तीन लोगों की मौत और 25 के घायल होने की पुष्टि की है।घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम ने रस्सियों और स्ट्रेचर की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह सीधे खाई में गिर गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बस रानीबाग से हल्द्वानी की ओर जा रही थी और एक मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस खाई में गिर गई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भीमताल के पास बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।परिवहन विभाग ने हादसे की विभागीय जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही और खराब सड़क स्थिति हो सकती है।प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। स्थानीय निवासियों से भी अपील की गई है कि वे राहत एवं बचाव कार्य में सहायता करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें