मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रांची में किया रोड शो,एक झलक पाले को उमड़ा जनसैलाब,लगे जय श्री राम के नारे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रांची में किया रोड शो,एक झलक पाले को उमड़ा जनसैलाब,लगे जय श्री राम के नारे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रांची में किया रोड शो,एक झलक पाले को उमड़ा जनसैलाब,लगे जय श्री राम के नारे

रांची: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को रांची के चुटिया राम मंदिर से सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल तक रोड शो किया। खुली गाड़ी में बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में वोट मांगने सड़क पर उतरे केन्द्रीय गृहमंत्री का राजधानी वासियों ने जमकर स्वागत किया। आपको बता दें कि करीब 1300 मीटर की दूरी तय करने में गृह मंत्री को एक घंटे का समय लगा। बीजेपी समर्थक महिला-पुरुष अमित शाह की एक झलक देखने के लिए बेचैन दिखे। लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए खुली जीप में सड़क पर उतरे अमित शाह बीच-बीच में कमल फूल दिखाकर लोगों से वोट मांगते हुए नजर आएं। इस दौरान भाजपा समर्थकों के द्वारा पुष्प वर्षा कर अमित शाह का स्वागत किया गया। जिस गाड़ी में अमित शाह सवार थे उसी गाड़ी में बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ के अलावे बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल और समरी लाल मौजूद थे। रोड शो के दौरान चुटिया मुख्य सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गयी थी। लोगों की भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए जुटी थी।चप्पे-चप्पे पर पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात थे। अमित शाह संजय सेठ को समर्थन के लिए अपील कर रहे थे। गाड़ी के आगे लोक कलाकारों के स्तर से भी जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा था। शाह के स्वागत के लिए अलग-अलग मंच बनाए गए थे। रोड शो के दौरान उनपर फूलों की बारिश की गई। लोग छतों पर शाह की एक झलक पाने के लिए खड़े थे। ढोल-नगाड़े के साथ महिलाओं की टोली भी मौजूद थी। श्री शाह ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। वहीं अमित शाह का स्वागत गंगा आरती और पुष्प वर्षा से रांची के लोगों ने किया ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें