मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा के कौआकोल में युवक की हत्या के विरोध में घण्टो सड़क जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नवादा के कौआकोल में युवक की हत्या के विरोध में घण्टो सड़क जाम

नवादा।नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के हाईस्कूल रोड से कपसिया जाने वाली नाटी नदी गांधीधाम पुल के पास गुरुवार की देर शाम एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दिए जाने की घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को घटना के विरोध में शव को सड़क पर रखकर घण्टो विरोध प्रदर्शन किया।आक्रोशित ग्रामीणों ने कौआकोल-रोह एवं कौआकोल-पकरीबरावां दोनों मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात सेवा भी बाधित कर दी। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।गुरुवार की देर शाम आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में हुए विवाद में जोगाचक गांव निवासी बिनोद यादव के 22 वर्षीय पुत्र अजित कुमार को बदमाशों ने गोली मार दिया। जबकि उसके छोटे भाई रोहित कुमार को भी बदमाशों ने मारकर बुरी तरह घायल कर दिया।घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों एवं स्वजनों के द्वारा दोनों को कौआकोल पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने अजित को मृत घोषित कर दिया। वहीं बुरी तरह घायल रोहित को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया।घटना की सूचना के बाद कौआकोल थानाध्यक्ष,पकरीबरावां अंचल पुलिस इंस्पेक्टर एवं एसडीपीओ राकेश कुमार भाष्कर एवं एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा कर शव को देर रात्रि पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया। जहां शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा।इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारे की गिरफ्तारी एवं अन्य मांगों को लेकर सड़क जाम कर दिया।सीओ मनीष कुमार,कौआकोल थाना के पुलिस अधिकारी,जिला पार्षद अजित यादव,समाजसेवी विकास सम्राट आदि के द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया।सीओ द्वारा मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपए नगद राशि मृतक के परिवार को देने तथा पुलिस द्वारा हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान एवं उनकी गिरफ्तारी हो जाने की सूचना के बाद सड़क जाम हटाया जा सका।घटना को लेकर नवादा एसपी अभिनव धीमान ने भी गुरुवार की रात्रि ही कौआकोल पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया।उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार घटना के बाद पुलिस हर विन्दु से जांच में जुट गई है।मृतक के भाई की निशानदेही व फर्दब्यान के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की पहचान हो गई है तथा उनकी गिरफ्तारी में भी पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें