मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

स्मार्ट मीटर नही लगाने पर बिजली काटी,सड़क जाम ।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा। बिजली का कनेक्शन काटे जाने से नाराज सिरदला बाजार के ग्रामीणों ने शुक्रवार को करीब दो घंटे तक हिसुआ - सिरदला सड़क जाम किया। ग्रामीणों का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मी मुहल्ले में आये हुए थे और बिना किसी पूर्व सूचना के स्मार्ट मीटर लगाने की बात कह रहे थे, जिस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई।इस पर बिजली विभाग के कर्मियों ने कहा की जब तक स्मार्ट मीटर नही लगाते है ,तब तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी । मुहल्ले के लोगों के अनुरोध पर भी बिजली सप्लाई नहीं किया गया । सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया ।किसी ने भी नही सुना ।अंत में हम लोग सड़क जाम कर शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन किया । वही जाम की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी संजीत कुमार ने लोगो को सड़क जाम को हटाने का अनुरोध किया, पर ग्रामीण अड़े रहे ।बिजली विभाग के जेई को बुला कर बिजली सप्लाई करवाने का अनुरोध ग्रामीणों ने किया ।वही थाना प्रभारी के बुलावे पर पहुंची बिजली विभाग के कर्मियों ने पुनः बिजली सप्लाई करते हुए निर्देश दिया की आप लोगों को सरकार व कंपनी के फैसले को मानना होगा और स्मार्ट मीटर हर हाल में लगवाना होगा , तभी सुचारू रूप से बिजली सप्लाई होगी। ग्रामीणों को काफी समझने बुझाने पर सड़क जाम को हटाया गया ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें