मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के इस रोड का नाम अब अयोध्या मार्ग करने की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली।

इस समय देश अयोध्या और राम मय है। ऐसे में देश

में इन दिनों जगहों और मार्गों के नाम बदलने की प्रक्रिया तेजी चल रही है। इसी बीच

दिल्ली के बाबर रोड को लेकर फिर सियासत तेज हो गई है। शनिवार सुबह ही कुछ बाबर रोड

के एक साइन बोर्ड पर इसकी बानगी दिखाई दी। यह प्रयास हिंदू सेना कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। शनिवार

सुबह ही कुछ हिंदू सेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने बाबर रोड के साइन बोर्ड पर अयोध्या

मार्ग का स्टिकर चिपका दिया। हिंदू सेना का कहना है कि यह देश राम का है तो बाबर

रोड का नाम भी बदलना चाहिए।

इस बीच पूरे मामले पर नई दिल्ली म्यूनिसिपल

कॉर्पोरेशन (एनडीएमएसी) के अधिकारी ने कहा कि वह इस पोस्टर को हटा रहे हैं और इस

मामले में शिकायत भी दर्ज करेंगे। इस बीच हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा, हम

लंबे समय से यह मांग कर रहे हैं कि बाबर रोड का नाम बदल दिया जाना चाहिए। फिलहाल

हिंदू सेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने बाबर रोड के साइन बोर्ड पर अयोध्या मार्ग का

स्टिकर चिपका दिया।

हिंदू सेना बाबर रोड का नाम बदलने की मांग लंबे

समय से कर रही है। हिंदू सेना का कहना है कि दिल्ली में बाबर रोड का नाम बदला जाना

चाहिए। हिंदू सेना का कहना है कि भारत देश महापुरुषों जैसे- भगवान राम, भगवान

कृष्ण, वाल्मीकि और गुरु रविदा का देश है। हिंदू सेना का कहना है कि अयोध्या में

भगवान का मंदिर बन रहा है। जब बाबर की बाबरी नहीं रही तो दिल्ली में बाबर रोड का

क्या काम?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें