मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

लोडिंग टैक्सी ने ली बाइक सवार दो युवकों की जान, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लोडिंग टैक्सी ने ली बाइक सवार दो युवकों की जान, एक घायल

जोधपुर। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र डीजल शेड पर मंगलवार रात को सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया। जिसका एमडीएम अस्पताल में उपचार जारी है। बासनी पुलिस ने शवों को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया। मृतक व घायल बाइक पर सवार थे और सामने लोडिंग टैक्सी ने टक्कर मारी थी। पुलिस अब गाड़ी नंबर से चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।बासनी थाने के एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि बिलाड़ा के संभाडिया स्थित चौकीदारों का बास निवासी चैनाराम पुत्र डाउराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका पुत्र 20 वर्षीय राकेश, उसका साथी जितेंद्रराम पुत्र रामसुख नायक एवं महेंद्रराम अपनी बाइक पर सवार होकर बासनी डीजल शेड से निकल रहे थे। तब इंडियल ऑयल पेट्रोल पंप के सामने एक टाटा मैजिक लोडिंग टैक्सी के चालक ने बाइक को चपेट में ले लिया।एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो को एंबुलैंस 108 की मदद से एमडीएम अस्पताल ले जाया गया था। वहां पर दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में राकेश और जितेंद्रराम नायक की मौत हुई है। इनका तीसरा साथी महेंद्रराम घायल है जिसका उपचार चल रहा है। एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि लोडिंग टैक्सी के नंबर के आधार पर उसके मालिक व चालक की पहचान की जा रही है। शवों को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें