मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

भारत माला सड़क पर भीषण हादसा, एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक सहित दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भारत माला सड़क पर भीषण हादसा, एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक सहित दो की मौत

कोरबा। निर्माणाधीन भारत माला सड़क पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कांग्रेस नेता सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और पलटती हुई तीन बार उलट गई।उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी के अनुसार, एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय गुरुवार रात अपनी कार से बालको में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कार में उनके साथ जोंधरा निवासी ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालक ढालू अग्रवाल, मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भोला साहू तथा राहुल नामक युवक सवार थे।चारों लोग रात करीब साढ़े नौ बजे उरगा पहुंचे। कोरबा शहर में प्रवेश के दौरान रास्ता भटकने के कारण कार खाईनुमा निर्माणाधीन लेन में उतर गई। लेन में उतरते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार खाई में गिरते हुए तीन बार पलट गई। दुर्घटना में राहुल राय और ढालू अग्रवाल को सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में भोला साहू और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे उनके साथियों ने बिना पुलिस को सूचना दिए दोनों घायलों को अपोलो अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, मृतकों के शवों को केजीएन अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।प्रारंभिक जांच में निर्माणाधीन सड़क पर संकेतक और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के अभाव की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें