मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिया से नदी में गिरी कार, दो सगे भाइयों की मौत, तीन घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिया से नदी में गिरी कार, दो सगे भाइयों की मौत, तीन घायल

सलूंबर। जिले में सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में कार के पुलिया से फिसलकर नदी में गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे।पुलिस के अनुसार दौलपुरा, खरका और कराकला गांव के नाथ समाज के लोग बामनिया क्षेत्र में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद शाम करीब पांच बजे वे कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बरोड़ा के पास सलूंबर मार्ग पर स्थित एक पुलिया के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब पांच फीट नीचे नदी में जा गिरा। सूचना पर झल्लारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।झल्लारा थाने के कॉन्स्टेबल नयनपाल के अनुसार हादसे में दौलपुरा निवासी वकतनाथ (85) पुत्र दौलतनाथ और उनके छोटे भाई नाथूनाथ (80) पुत्र दौलतनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे। हादसे में कराकला निवासी गौतम नाथ (85), ओंकारनाथ (70) तथा खरका निवासी रूपनाथ (75) घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें