मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान में सड़क हादसा, पांच पुलिसकर्मियों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इस्लामबाद,। पाकिस्तान में आज सवेरे हुए सड़क हादसे में पांच पुलिस

कर्मचारियों की जान चली गई। यह हादसा बलूचिस्तान के लासबेला के पास

क्वेटा-कराची राजमार्ग पर हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक कार ने

पुलिस वैन को टक्कर मार दी। इससे पुलिस वैन पलट गई। हादसे में पांच

पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

लासबेला

के एसएसपी कैप्टन (रिटायर्ड) नवीद आलम के अनुसार, दुर्घटना उथल पुलिस

स्टेशन क्षेत्र में हुई। तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि

दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों को शुरुआत

में उथल जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। मारे गए पुलिसकर्मियों के

शवों को उनके गृहनगर भेज दिया गया है। पुलिस वैन को टक्कर मारने वाली

अज्ञात कार की तलाश की जा रही है।

बलूचिस्तान के

मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने पुलिसकर्मियों की मौत पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रांतीय सरकार पीड़ित परिवारों के साथ

खड़ी है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की है। उधर, कराची

के सचल इलाके में एक पुलिस वाहन पर हैंड ग्रेनेड हमले में कम से कम तीन

पुलिसकर्मी घायल हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें