मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

हेलमेट हाथ में रखा था : डंपर की टक्कर से सिर के बल गिरा, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हेलमेट हाथ में रखा था : डंपर की टक्कर से सिर के बल गिरा, मौत

जोधपुर,। यातायात पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए हेमलेट पहनने की बार बार हिदायत दे रही है। पुलिस और चालान के डर से लोग पहनते भी है मगर बाद में सूने स्थान या रोड पर हेलमेट को हाथ में रख कर सफर करते है। ऐसे ही एक युवक सोमवार को हादसे का शिकार हो गया। हेलमेट उसके हाथ में था, संभवत: किसी डंपर की टक्कर से नीचे गिरा और सिर फट गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आधार कार्ड के जरिए आरंभिक तौर पर की है। शव को एमजीएच अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।बोरानाडा थाने के एएसआई दमाराम ने बताया कि सोमवार की दोपहर में एक युवक बोरानाडा पाल स्थित एक रेस्टारेंट के सामने से निकल रहा था। तब संभवत : किसी डंपर के चालक ने टक्क र दी। जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई।एएसआई दमाराम के अनुसार मृतक के हाथ में हेलमेट रखा हुआ था। उसके पहने हुए नहीं था। कपड़ों को चैक करने पर जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान आरंभिक तौर पर रिया बिलाड़ा निवासी चैनाराम पुत्र गिरधारीराम के रूप में हुई है। पूर्ण पहचान के प्रयास जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें