मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

मेक्सिको में दो वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग, 20 की मौत, 16 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेक्सिको

सिटी, 31 जनवरी । मेक्सिको में सिनालोआ राज्य के राजमार्ग 15डी पर

मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे डबल डेकर बस और ट्रैक्टर ट्रेलर की टक्कर

के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत

हो गई। इसके अलावा 16 अन्य घायल हो गए।

मेक्सिको न्यूज

डेली के अनुसार, यह हादसा राजमार्ग 15डी पर माजातलान और कुलियाकैन के मध्य

एलोटा नगर पालिका क्षेत्र के बोस्कोसो के पास हुआ। डबल डेकर बस नॉर्टे डी

सिनालोआ कंपनी की है। बस ग्वाडलाजारा के जलिस्को से लॉस मोचिस (सिनालोआ) जा

रही थी। दोनों वाहन देखते ही देखते जलकर राख हो गए। मरने वालों में

सर्वाधिक लोग समुद्र तटीय शहर लॉस मोचिस के बताए गए हैं।

अखबार

की रिपोर्ट के अनुसार, बस में 37 यात्री सवार थे। दोपहर तक मृतकों के नाम

जारी नहीं किए गए। नेशनल गार्ड और अन्य सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा

एजेंसियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। राज्य अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने

हादसे की जांच शुरू कर दी है। सिनालोआ के गवर्नर रूबेन रोचा मोया ने एक्स

हैंडल पर दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति

गहरी संवेदना व्यक्त की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें