मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के शकरपुर में सड़क हादसा : एक की मौत, तीन घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली के शकरपुर में सड़क हादसा : एक की मौत, तीन घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्वी जिले के शकरपुर थाना क्षेत्र में विकास मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।

यह हादसा बुधवार-गुरुवार मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे गीता कॉलोनी कट विकास मार्ग पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात 1:50 बजे पीसीआर कॉल के जरिए हादसे की सूचना मिली थी।

बताया गया कि सभी घायलों को हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया है और आरोपी चालक को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

शिकायतकर्ता अनिल कुमार के मुताबिक, मारुति सेलेरियो कार ने पैशन मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी।

बाइक पर एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान 35 वर्षीय नीरज निवासी एनएसए कॉलोनी, विश्वास नगर, दिल्ली को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि नीरज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनॉट प्लेस से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

घायलों में नीरज की पत्नी सोनम (35), उनका बेटा और बेटी शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस मामले में आरोपी चालक सचिन गुलाटी (45), निवासी सेक्टर-31, नोएडा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें