मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

चित्रकूट में सड़क हादसा, पांच की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चित्रकूट,। उत्तर प्रदेश के झांसी-मीरजापुर हाइवे पर आज (मंगलवार)

सुबह लगभग साढ़े पांच बजे रफ्तार के कहर ने पांच लोगों की जान ले ली। यह

हादसा ओवरटेक कर रहे ऑटो को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर के टक्कर मारने

से हुआ।

ऑटो सवार तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो ने

इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन घायलों का इलाज चल रहा है। अभी तक किसी की

पहचान नहीं हो सकी है। चालक डंपर छोड़कर भाग गया है। यह हादसा कर्वी

कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर गांव में हुआ है।

बताया गया है

कि चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर ऑटो रामघाट जा

रहा था। इसमें नौ लोग सवार थे। ऑटो अमानपुर पहुंचा तो आगे जा रहे वाहन को

ओवरटेक करना चाहा। तभी भरतकूप की ओर से आ रहे डंपर की चपेट में आ गया।

कर्वी

कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद डंपर को

छोड़कर चालक भाग गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पांचों मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें